Friday, December 14, 2018

बायोडाटा

नमस्कार स्वागत है आपका मेरे ब्लॉग पर, लिखने का शौक़ था इस लिए सोचा था ब्लॉग बनाया जाए , वैसे ज़्यादा मज़ा कागज़ और कलम पे लिखने का  है लेकिन  थोड़ा  सा सोशल होना भी ज़रूरी है , इस लिए आज दिसंबर के महीने में  १५ तारिख को शुरू किया ये मेरा ब्लॉग, अब ज़्यादा भूमिका न लिखते हुए कुछ अच्छा  सा 
लिखा जाए 

थोड़ा सा अपने बारे में ज्ञान दे दूँ , रूह  से कलाकार हूँ और पेशे से बेरोज़गार  , पिछले २२ सालों से बच्चा  ही हूँ , कोशिश अभी तक कर  रहा हूँ बड़ा बन ने  की लेकिन नहीं बना जाता , शायरी का शौक़ है, उर्दू और हिंदी  से इश्क़ है, और पंजाबी तो दिल में है, हूँ में पंजाब से

इतना बहुत है अपने बारे में,लेकिन जैसे  जैसे आप मेरा  ब्लॉग  पढ़ते जाएंगे तो  और ज़्यादा जानते जाएंगे मेरे बारे में , अभिनेता हूँ और नाम है अभिषेक, अभिनय का अभिषेक पिछले  १२ सालों से ही लग भग हो चूका है, बचपन में मोहल्ले वाले मंदिर में रामलीला में छोटे छोटे किरदार निभाता था , जैसे राम की सेना में या रावण की सेना में और  मज़ा  आता था  सारी सारी  रात घर से बहार रहना और  अजीब अजीब से कपडे पहन  कर अभिनय को निभाना , फिर एक वक़्त ऐसा भी आया जब इसी से   पैसे भी  मिलने  शुरू  हो   गए , लेकिन ख़ुशी कौनसी  हमेशा रहती है, चोलो छोडो , जाने दो 



No comments:

Post a Comment

ग़लती

आज एक मिस्टेक हो गयी, वो तो चलो हर रोज़ होती होगीं  लेकिन आज वाली तो दिल को छू गयी,  आज भी हमेशा की तरह  ऑफिस को आ रहा था बिन कुछ खाये , तो...